ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक.
ब्राहमण समाज सेवा समिति की कार्य कारर्णी की बैठक फोनरवा कार्यालय मे हुयी बैठक की अध्यक्षता श्री सतीश मिश्रा जी द्वारा किया गया। संचालन सुरेश तिवारी द्वारा किया गया, बैठक को सम्बोधन करते हुये सभा के उपाध्यक्ष सुधाकर तिवारी ने कहा कि नोएडा में ब्राहमण भवन नही है। सभा का पहला लक्ष्य भवन बनवाना है। इसके लिये प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री से एक कमेटी मिलकर मांग करेगी। उक्त भवन में बेद, उपनिषदो, पर वयाख्यान भी होगी, हरिश मिश्रा ब्राहमणो की एक जुटता पर बल दिया व कहा कि जल्द ही सभी ब्राहमणो की मंच बुलाया जायेगा, गिरिश मिश्रा ने कहा कि दहेज प्रथा को खत्म करने की पहल प्रारम्भ कर दी गयी है। मधुकर पाण्डेय ने कहा कि शहर में ब्राहमण युवको, युवतीयो को जल्द विवाह पंजीयन कराया जायेगा। राजेन्द्र शुक्ला ने भी अपने विचार रखा की सभी ब्राहमण समाज को सबसे पहले एकजुट करने पर बल दिया जाये। आज की बैठक में, श्री मधुकर पाण्डेय, सुदामा पाठक, राम कुमार पाण्डेय, राम प्यारे उपाध्याय, एडी पाण्डेय, एस एन मिश्रा, रिकंु उपाध्या, अवधेश मिश्र, मनोज तिवारी, सामिल थे।
Comments are closed.