भाजपा ने दयाशंकर की पत्नी स्वाति को बनाया.

बसपा अध्यक्ष मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा से बर्खास्त किये गये प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।
लखनऊ । भाजपा में मोर्चा और प्रकोष्ठ के गठन की प्रक्रिया काफी समय से अटकी पड़ी थी लेकिन शुक्रवार को भाजपा ने चार मोर्चों के अध्यक्ष घोषित कर दिए। बसपा अध्यक्ष मायावती पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में भाजपा से बर्खास्त किये गये प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह को महिला मोर्चा का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया।

इसके अलावा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक मोर्चा के भी अध्यक्ष घोषित कर दिए गये। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को इन नये अध्यक्षों की घोषणा की। प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक मोहनलाल गंज के सांसद कौशल किशोर को अनुसूचित जाति मोर्चा, राबर्ट्सगंज के सांसद छोटेलाल खरवार को अनुसूचित जनजाति मोर्चा, स्वाति सिंह को महिला मोर्चा और वाराणसी के हैदर अब्बास चांद को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.