महिला आयोग के बजट में इज़ाफा
उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सजग है, महिलाओं से जुड़ी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं पीड़ित महिलाओं को तत्काल न्याय दिलाने के उद्देश्य से कार्यरत महिला आयोग इसकी एक सशक्त कड़ी है इसी के मद्देनजर प्रदेश सरकार ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2014-15 में महिला आयोग का वित्तीय बजट बढ़ाकर 3,05,00,000 (तीन करोड़ पांच लाख रुपये) कर दिया है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती अनिता सिंह वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 2013-14 में यह बजट दो करोड़ तिहत्तर लाख चैंतीस हजार रुपये तथा वर्ष 2012-13 में दो करोड़ बासठ लाख उन्चास हजार रुपये था।
Comments are closed.