मीडिया की नजर में आतंकवादी की क्या परिभाषा हैं
*मीडिया की नजर में आतंकवादी की क्या परिभाषा हैं ?*
एक शख्स जिस पर डेरा प्रमुख की हत्या की साजिश सहित कुल 10 मामलों मे आरोप लगें हैं । हत्या या देशद्रोह जैसा कोई संगीन आरोप उस पर नहीं हैं । केवल आई एस आई से संबंध के आरोप को छोड़कर, जिसे अभी साबित होना बाकी हैं ।
मेरी नजर मे इसे अपराधी कहाँ जा सकता हैं, पर आतंकवादी कहना गलत होगा ।
दुसरी तरफ डेरा प्रमुख को मीडिया "बाबा" बताता हैं, जिस पर हत्या, बलात्कार सहित चेलों को नपुंसक बनाने जैसे गंभीर आरोप हैं । उसकी कार्यशैली कहीं भी धार्मिक नजर नहीं आती ।
मीडिया से अनुरोध हैं कि आतंकवादी शब्द का अल्पसंख्यकों पर इस्तेमाल करते समय तथ्यों की विवेचना जरूर करें ।
राष्ट्रहित हमारी प्राथमिकता जरूर होना चाहिए, परन्तु मुलजिम के मुजरिम साबित होने तक धैर्य से रिपोर्टिंग करने का हुनर अभी हमें सिखना होगा ।
Comments are closed.