विधानमण्डल का शीतकालीन सत्र 29 जनवरी से
लखनउ, 22 दिसम्बर :भाषा: उत्तर प्रदेश विधानमण्डल का शीतकालीन सत्र आगामी 29 जनवरी को शुरू होगा।
विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने आज यहां बताया कि विधानमण्डल का शीतकालीन सत्र 29 जनवरी को शुरू होगा। सत्र के पहले दिन समवेत सदन होगा।
राज्यपाल राम नाईक ने विधानमण्डल का यह सत्र आहूत किया है।
गौरतलब है कि राज्य मंत्रिपरिषद की गत 18 दिसम्बर को हुई बैठक में विधानमण्डल का सत्र जनवरी के अंतिम सप्ताह में आहूत करने का निर्णय लिया गया था।
Comments are closed.