संसार में मां का दर्जा सर्वोच्चः नागर
संसार में मां का दर्जा सर्वोच्चः नागर
नोएडा। उत्तर प्रदेश के पूर्व सिचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर ने कहा कि, संसार में मां से बडा दर्जा किसी का नहीं है। गुरू और ईश्वर से बढकर भी मां का दर्जा है। इस लिए प्रत्येक संतान को अपनी मां की सेवा भाव में कोई कमी नहीं छोडनी चाहिए। श्री नागर रूपवास गांव में समाजसेवी बालचंद वर्मा की स्वर्गीय माता अशरफी देवी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होने कहा कि प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन माता जी के प्रति वर्माजी के सेवाभाव को दर्शाता है। साथ ही आज के युवाओं को ऐसे आयोजन से सीख लेकर माता पिता के प्रति सेवाभाव एवं आस्था को अपने अंदर उतारना चाहिए। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी ने कहा कि जिनके सिर पर माता पिता का साया है, उनसे बढकर कोई भग्यशाली नहीं। आज के युग में माता पिता की सेवा से बढकर कोई धर्म नही है। माता पिता में भी मां का दर्जा बडा और अहम है। आज के दौर में भी बालचंद वर्माजी की अपनी माता के प्रति श्रद्धा युवाओं के लिए आईना है। इस आयोजन पर प्रकाशित स्मारिका अर्पण में छपे लेखों एवं कविताओं में भी मात्रभक्ति की झलक देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि मां की ममता और त्याग का कोई उदाहरण नहीं है। यहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीतांबर शर्मा ने कहा कि माता-पिता की सेवा के अनेकों उदाहरण हैं,जिनमें बालचंद वर्मा जी का नाम भी प्रमुखता से आता है। इससे पूर्व यहां हवन-पूजा कर माता अश देवी की प्रतिमा पर पुष्पअर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके साथ ही यहां लोक कलाकारों द्वारा देशभक्ति की रागनियों एवं भजनों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अयोजक से0नि0सूबेदार महेन्द्र सिंह,बालचंद वर्मा एवं सुगन चंद ने सभी का आभार व्यक्त किया।साथ ही प्रसाद वितरण कर आयोजन का समापन किया गया।
Comments are closed.