सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत
मिर्जापुर,:उप्र: 20 दिसंबर :भाषा: जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में आज एक ट्रक आटो रिक्शा पर पलट गया, जिससे उसमें सवार पांच लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया है कि लालगंज थाना क्षेत्र में खरई गांव के पास एक मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में ट्रक पलट गया और बगल से गुजर रहा आटो रिक्शा उसके नीचे दब गया।
उन्होंने बताया कि इस हादसे में 38 वर्षीय रामजतन, रामजीत :30:, छोटेलाल :40:, भाईलाल :30, और अनिल :18: की मौके पर ही मौत हो गयी। ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार दो अन्य लोग घायल हो गये। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Comments are closed.