किसानों की समस्याओं को लेकर चिन्तन बैठक

Galgotias Ad

बुधवार को भारतीय संयुक्त मोर्चा के क्षेत्राीय कार्यालय कासना, ग्रेटरनोएडा, उ.प्र. में किसानों की समस्याओं को लेकर बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक का नेतृत्व भारतीय संयुक्त मोर्चा केकिसान नेता व सेवा निवृत्त सैनिक श्री जयप्रकाश मलीक ने की। बैठक की अध्यक्षता शौबर सिह विधायी (राष्ट्रीयप्रवक्ता व संरक्षक) एवं संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा ने किया।

बैठक में भारतीय संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिराज त्यागी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भृगुराज सिंह रावल, राष्ट्रीय महासचिव पिन्टु पंडित, बबलु पंडित, आशीष नंदा, महाराम सिंह यादव, गजेन्द्र सिंह फौजी, प्रेमचन्द भाटी ने सबोधित किया।

बैठक का मुख्य मुद्दा रहा भूमि-अधिग्रहण नीति, न्यूनतम समर्थन मूल्य नीति एवं प्राकृतिक आपदा वमौसम कुचक्र से प्रभावित नष्ट फसलों हेतु नीति में अविलंब संशोधन पर चर्चा।

बैठक में सर्वसम्मति से तय हुआ कि इन मुद्दों पर किसानों की राय, सलाह करने हेतु जनसम्पर्क अभियानचलाया जायेगा और खासकर भूमि अधिग्रहण नीति हेतु अधिग्रहण प्रभावित क्षेत्रा एवं जहां अधिग्रहण हो चुका है वहांकी वर्तमान स्थिति का जायजा एवं पूछताछ कर किसान हित में प्रस्तावित नीति तैयार कर सरकार को भेजा जायेगा।

बैठक को संबोधित करते हुए जे.पी. मलीक ने कहा कि आंदोलनों को बेचने वाले निरतर पर्यत्नशील किसाननेताओं से किसानों एवं सरकार दोनों को सावधान रहने की जरूरत है।

सभाध्यक्ष शौबीर सिंह विधार्थी ने कहा कि हम लोग भूमि अधिग्रहण नीति का प्रस्ताव किसानों से पूछकरएवं उद्योगो का विकास को ध्यान में रखते हुए देशहित में ठोस प्रस्तावित नीति बनायेंगे।

Comments are closed.