मोदी की रैली को लेकर भाजपा ने की बैठक

Galgotias Ad

आगामी दो फरवरी को मेरठ में आयोजित होने वाली विजय शंखनाद रैली में जिले से भी भाजपा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रैली में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचने को लेकर सूरजपुर में एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ठाकुर हरीश सिंह ने किया और संचालन महामंत्री लक्ष्मण सिंघल ने की।
मुख्य वक्ता पूर्व विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि दो फरवरी को होने वाली विजय शंखनाद रैली ऐतिहासिक होगी। जिसमें भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह उपस्थित रहेंगे। इस रैली में विभिन्न जनपदों से लाखों की संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांगे्रस की केन्द्र सरकार भ्रष्टाचार, बेरोजगार और महंगाई के सिवाय कुछ नहीं दिया है। इसलिए सभी कार्यकर्ता जनता की भलाई में जुट जाएं। इस दौरान चरणजीत नागर, अश्वनी शर्मा, नीरज शर्मा, रवि जिंदल, कर्मवीर आर्य, विजय रावल, गुरूदेव भाटी, विजय कसाना, मुकेश शर्मा, योगेन्द्र यादव, सतीश गुलिया, योगेश चोहान, रविन्द्र सिंह, हरिश शिशोदिया, बबलू गुर्जर, मूलचंद शर्मा, सुनील सैनिक, विचित्र तोमर, चंद्रपाल नागर, प्रदीप, ब्रजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.