अजय माकन ने मेट्रो किराए बढ़ोतरी पर बीजेपी-आप के विरोध को बताया ड्रामा, स्टॉप पॉलिटिक्स सेव मेट्रो कैंपेन करेगी कांग्रेस

Galgotias Ad

Lokesh Goswami | Rohit Sharma New Delhi :

दिल्ली मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी को लेकर को लेकर आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार पर निशाना साधा |

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन का कहना है की मेट्रो किराए पर दिल्ली और केंद्र सरकार सड़कछाप राजनीति कर रही है | उससे लगता है कि जो फंड हमे जापान से फंड मिल रहा है वो भी नही मिलेगा | साथ ही इन दोनों पार्टियों ने मेट्रो को राजनीति का शिकार रहे है | बीजेपी और दिल्ली सरकार के राज में एक साल में दो बार मेट्रो का किराया बढ़ाया गया है | साथ ही दिल्ली सरकार को पता था की अक्टूबर में फिर मेट्रो का किराया बढ़ाया जाएगा तो उसका समाधान क्यों नहीं किया | मेट्रो का किराया बढ़ोतरी को लेकर दोनों सरकार एक दूसरे पर गेर जिम्मेदाराना बयान दे रही है | जिसको लेकर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस स्टॉप पोलटिक्स सेव मेट्रो की मुहिम चलाएगी |

Leave A Reply

Your email address will not be published.