प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

Galgotias Ad

LOKESH GOSWAMI

प्रकाश और ध्वनि के माध्यम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव 28 से 3 सितम्बर तक श्रीमद भागवत कथा का उठा सकेंगे आनन्द ग्रेटर नोएडा। हमारे देश की पहचान हमारी संस्कृति और सभ्यता से है, जिसको जिन्दा रखने की जरुरत है, आज जरुरत है अपनी संस्कृति को जीवित रखने की। विभिन्नता में एकता की संस्कृति वाले देश में हर दिन कोई न कोई त्योहार आता है, अगर सभी मिलकर एक साथ सभी त्योहारों को मनाएं तो तो समाज में एकता का संदेश जाता है। इसी कड़ी में ग्रेटर नोएडा शहर में गोस्वामी सुशील जी महाराज के निर्देशन में श्रीरामकृष्ण विचार प्रसार समति के तत्वावधान में सिटी पार्क के सामने सेक्टर अल्फा-दो में जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत श्रीमद भागवत कथा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रीकृष्ण शरणम का आयोजन किया जाएगा। भागत कथा का श्रवण करने से मनुष्य के जीवन में परिवर्तन आता है, उनके विचार में नई उर्जा का प्रादुर्भाव होता है। श्रीकृष्ण महोत्सव में ध्वनि और प्रकाश के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं का दर्शन होगा। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान स्वामी सुशील जी महाराज ने बताया कि  28 अगस्त से 3 सितम्बर तक पं. नितेश कृष्ण भारद्वाज के द्वारा प्रतिदिन सायं 4 से 7 बजे तक श्रीमद भागवत कथा का आयोजन होगा, उसके बाद रात 10 बजे तक सांस्कृतिक मंचन किया जाएगा। 4 से 6 सितम्बर तक श्रीकृष्ण शरणम् में भगवान कृष्ण के लीलाओं का मंचन किया जाएगा। इसी के साथ हस्तशिल्प मेला और झूलों को लोग लुफ्त उठा सकते हैं। 1 सितम्बर को सर्वधर्म समभाव का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी धर्म के अनुयायी श्रीमद्भागत पर अपने विचार रखेंगे। स्वामी जी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा नया शहर है इसको बसाने के लिए सभी को आगे आना होगा, सभी मिलकर यहां की संस्कृति और कला का प्रचार प्रसार करेंगे तो लोगों का इस शहर के प्रति रूझान बढ़ेगा। इस दौरान उमाशंकर, नरेश शास्त्री, सुरेश चन्द्र, अजीत शिशौदिया, रविकांत मौजूद रहे।

Comments are closed.