रशियन आर्टिस्ट की पेंटिंग में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक

Galgotias Ad

GREATER NOIDA LOKESH GOSWAMI  

ग्रेटर नॉएडा शहर में होने वाली कला प्रदर्शनी में भारत रूस संबंध, संस्कृति की झलक दिखेगी। यह बात रूस से पहुंची कलाकार झाना भास्कर ने कला प्रदर्शनी के उपलक्ष्य में आज कही। ग्रेटर नोएडा के कलाधाम में शुक्रवार से तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी शुरू होगी। कला प्रदर्शनी के द्वारा भारत रूस थीम शहर के लोगों को लुभाएगी। आज ग्रेटर नॉएडा प्रेस क्लब में हुयी प्रेसवार्ता में झाना भास्कर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा में पहली बार भारत रूस की मिली जुली कला प्रदर्शनी लगाई जा रही है। तीन दिवसीय कला प्रदर्शनी के द्वारा ग्रामीण परिवेश की झलक लोग देख पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बनाई चित्रकारी में मानव थीम नजर आता है। दिव्यांशु भास्कर ने कहा कि झाना भास्कर को पेंटिंग  करना बहुत पंसद है। रूस के अलावा जर्मनी में कला प्रदर्शनी लगाई है। कलाधाम में ख्याति प्राप्त चित्रकार रविन्द्र  वर्मा के सहयोग से कला प्रदर्शन आयोजित की जा रही है।भारत रूस अपनी परंपरा और संस्कृति को सहेजे हुए है :झाना भास्कर को हिंदी  भाषा नहीं आने के कारण रशियन भाषा में पति के सहयोग से संवाद किया। उन्होंने कहा कि भारत रूस देश अपनी परंपरा एवं संस्कृति को संभाले हुए है। इसी वजह से भारत से प्रेम बढ़ता जा रहा है। इनकी चित्रकारी में भारत और रूस में बनाई गई है। इसके लिए दिल्ली एनसीआर के ग्रामीण परिवेश को जाना।ग्रेटर नोएडा के कलाधाम में कला प्रदर्शनी का शुभारंभ शुक्रवार शाम साढे़ चार बजे होगा। इस दौरान फनिश्वर भास्कर द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट नोएडा बच्चू ¨सह होंगे।

Comments are closed.