भारत-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप समिट 2017 का दिल्ली में हुआ आगाज

ROHIT SHARMA

Galgotias Ad

NEW DELHI : नई दिल्ली में आज भारत-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप समिट 2017 का आगाज हुआ | आपको बता दे की 14 दिसंबर तक चलने वाली समिट में करीब 100 देशों के तीन हजार से ज्यादा युवा नेता शामिल हुए | वही इस कार्यक्रम में केंद्र सरकार के कई मंत्री, युवा उद्योगपति सहित कई संगठन भी समिट में आएं | साथ ही इस भारत-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप समिट 2017 के पहले दिन में वन यूथ वन कल्चर थीम पर लोकतांत्रिक व्यवस्था व स्मार्ट विलेज पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया |

वही इस कार्यक्रम में वन यूथ वन कल्चर थीम पर इंडिया सेंटर फाउंडेशन के चैयरमेन वैभव उपाध्याय ने जापान और इंडिया के गणमान्य लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा की पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपने देश को कैसे विकास की तरफ लेकर जा सकते है | खासबात ये है की भारत-जापान ग्लोबल पार्टनरशिप समिट में मप्र की सबसे कम उम्र की युवा सरपंच मोना कौरव भी शामिल हुई |

सबसे कम उम्र की युवा सरपंच मोना कौरव ने स्मार्ट विलेज पर अपनी बात रखी | दरसल यह आयोजन भारत के गैर सरकारी संगठन यंग लीडर्स ग्लोबल फाउंडेशन व जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के हॉन होशिहीरो निकाई के सहयोग से किया रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.