यमुना प्राधिकरण के फैसले पर सपा ने जताया आभार

Galgotias Ad

यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार को किसान हितो में लिए गए फैसले पर आभार जताया है। पार्टी ने प्राधिकरण के अफसरों पर भरोसा जताया है कि किसानों की लम्बित मांगे भी शीघ्र पूरी हो जांएगी।
कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह भाटी ने कहा कि यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा किसानों की 7 प्रतिशत प्लाट के विकास शुल्क में पचास फीसदी की कमी करके काफी राहत दी है। इससे किसानों को बड़ा फायदा होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर है। किसानों की जायज मांगों को अति शीघ्र पूरा कर दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने कहा कि किसानों की छोटी-बड़ी समस्याओं के निस्तारण को लेकर प्राधिकरण गंभीर है। यह खुशी की बात है। किसानों की जमीन पर भी जिले का विकास हो रहा है। इसलिए किसानों को हर सुविधाएं दी जानी चाहिए। जिला उपाध्यक्ष ब्रजपाल राठी ने कहा कि सपा किसानों की पार्टी है और किसानों के हित को कभी नजर अंदाज नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यमुना, ग्रेटर नोएडा और नोएडा विकास प्राधिकरण से किसानों की लम्बित मांगों को पूरा कराने की कोशिश की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.