आम आदमी पार्टी को मिलने वाले चंदे रोकने के लिये सरकारी तंत्र का दुरूपयोग कर रही है । बीज ेपी
पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉंफ्रेंस करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पार्टी के राष्ट्रीय कोषध्यक्ष राघव चड्ढा ने कहा आज की तारीख़ में भारतीय जनता पार्टी केंद्र सरकार की सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करते हुए आम आदमी पार्टी को चंदा देने वाले लोगों का उत्पीड़न कर रही है। हम पार्टी की वेबसाइट पर हर दानदाता की जानकारी डालते थे और यह पूरी तरह से ऑटोमेटिड था। अगर कोई 10 रुपए भी पार्टी को चंदा देता था तो उसकी जानकारी तुरंत वेबसाइट पर आ जाती थी। हमने यह प्रयास लोकतंत्र को मज़बूत और राजनीतिक व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए किया था लेकिन इसका दुरुपयोग सरकारी तंत्र की तरफ़ से ही होने लगा।‘हमारे कुछ दानदाताओं ने हमें जानकारी दी कि आयकर विभाग की तरफ़ से उन्हें ना केवल नोटिस भेजे जा रहे हैं बल्कि उन्हें पूछताछ के बहाने आयकर विभाग की तरफ़ से डराया धमकाया जा रहा है। अधिकारी उनसे एक सवाल कर रहे हैं और एक धमकी दे रहे हैं। उनसे यह पूछा जाता है कि उन्होंने आम आदमी पार्टी को चंदा क्यों दिया और साथ धमकाया जाता है कि अगर भविष्य में कभी आम आदमी पार्टी को चंदा दिया तो उन्हें बक्शा नहीं जाएगा। देश का आम आदमी अपनी मेहनत की कमाई में से कुछ पैसा आम आदमी पार्टी को चंदे के रुप में देता है लेकिन उस व्यक्ति को अनावश्यक तौर पर परेशान किया जा रहा है। यही कारण है कि आम आदमी पार्टी को अपने दानदाताओं की लिस्ट बेवसाइट से हटानी पड़ी, लेकिन पार्टी अपने दानदाताओं का रिकॉर्ड लिखित में अभी भी पहले की तरह पारदर्शी तरीक़े से ही बना रही है।‘
जितेंद्र पाल- tennews. in
Comments are closed.