अक्षरों द्वारा गुरबाणी शब्द से जुड़ने का गुरूद्वारा कमेटी का उपराला

गुरू ज्ञान जागरूकता टीम के प्रयास एवं दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के विशेष सहयोग से यमुनापार के अलग-अलग गुरूद्वारा साहिब में 10 से 20 वर्ष के बच्चों की लगभग 90 टीमे अक्षर लड़ी प्रतियोगिता, “अक्खरी ज्ञान गीत गुण गाह“ में भाग ले रही है। इस बार जानकारी देते हुए दिल्ली कमेटी सदस्य जतिन्दरपाल सिंह गोल्डी एवं मनमोहन सिंह ने बताया कि बच्चो को अक्षरोें द्वारा गुरबाणी शब्दो के साथ सांझ डालने के मकसद से अंताक्षरी व्यवस्था पर गुरबाणी कंठ करने के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में भाग ले रही टीमे चार क्वार्टर फाईनल के दौरान गुरूद्वारा झील कुरंजा, गीता कोलौनी, वैस्ट गुरू अंगद नगर एवं साऊथ अनारकली में आमने-सामने होने के बाद 3 मई 2014 को गुरूद्वारा डेरा बाबा करम सिंह में सैमीफाईनल एवं फाईनल मुकाबले में भाग लेगी। विजयी बच्चो को दिल्ली कमेटी द्वारा नकद ईनाम एवं प्रमाणमत्र दिए जाएगे।



Comments are closed.