गुरूद्वारा कमेटी अपनी आई.टी.आई में तकनीकी कोर्स फ्री करवाएगी

दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अधीन चलाई जा रही श्री गुरू हरिकृष्ण आई.टी.आई. तिलक नगर में 15 वर्ष से ज़्यादा उम्र के कम से कम आठवीं कक्षा पास नौजवानो के लिए फ्री तकनीकी कोर्सो की सिखलाई शुरू की जा रही है। कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. एवं महासचिव मनजिन्दर सिंह सिरसा द्वारा बेरोज़गार नौजवान सिख बच्चो को तकनीकी कोर्स जैसे प्लबंर एवं आटोमोबाईल के अल्प अवधि कोर्स करवा कर उनको अपने पैरो पर खड़ा होने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही नैशनल स्किल डेवलपमैंट कारपोरेशन योजना के तहत इन कोर्सो की शुरूआत 1 मई से की जा रही है।

इन दोनो कोर्सो की समय सीमा 6 महीने से 2 वर्ष की है और कोर्स समाप्ति के बाद भारत सरकार द्वारा प्रमाणप़त्र जारी किए जाएगे। जिस कारण इन कोर्सो को करने वाले नौजवानो को नौकरीयां प्राप्त करने के लिए आसानी होगी। यहां यह वर्णनयोग है कि इन कोर्सो को करवाने के दौरान आई.टी.आई. द्वारा ली जाने वाली नाम मात्र फीस भी बाद में वापिस की जाएगी। इसके ईलावा इलैक्ट्रीकल, इलैक्ट्रीशन, रेफ्रीजरेशन एवं ऐयरकंडीशनर तथा कम्पयूटर साॅफ्टवेयर के कोर्स भी आई.टी.आई. में पहले से ही चल रहे है।



Comments are closed.