अनियंत्रित होकर डम्पर पलटा, तीन घायल

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा थाना अंतर्गत घरबरा के पास एक डम्पर रेता गिराकर लौट रहा था जैसे ही डम्बर घरबरा अंडरपास के पार पहुंचा तभी असंतुलित होकर डम्पर पलट गया गया जिसमें बैठे कुछ मजदूर घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक इसराक, साहुल, सोएब तिजरा अलवर राजस्थान के रहने वाले हैं जो डम्पर पर काम करते हैं। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के घरबरा के पास रेता गिराकर लौट रहे थे तभी घरबरा अंडरपास के समीप डम्पर अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें बैठे सभी मजदूर घायल हो गये जिनकों ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Comments are closed.