शादी के बाद दुल्हन निकली एचआईवी पाॅजिटीव – दुल्हे को भी सता रहा एचआईवी होने का डर – तलाक की कर रहे मांग

ग्रेटर नोएडा। ‘एड्स जानलेवा है’ यह जानते हुए भी एक युवती ने शादी कर ली। शादी के तीसरे दिन विवाहिता ने अपने पति को एचआईवी पाॅजिटीव होने की बात बताई, जिसके बाद पति समेत पैरेंट्स के पैरों तले जमीन खिसक गई। अब युवक तलाक की मांग कर रहा है।
दरअसल, जारचा कोतवाली एरिया स्थित एक परिवार की दो बहनों की शादी गाजियाबाद के थाना मसूरी एरिया के आदत्त नगर में एक ही घर में दो सगे भाइयों के साथ बीते 24 फरवरी को संपन्न हुई। शादी के तीन दिन बाद बड़ी बहन ने अपने पति को बताया कि वह एचआईवी पाॅजिटीव है। इसके साथ ही उसने बताया कि दोनों बहनें हैपिटाइटिस सी रोग से भी ग्रसित हैं। जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। नई नवेली दुल्हन ने जब एचआईवी पाॅजिटीव होने खुलासा अपने पति के सामने किया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीडित पति का कहना है कि उसे समझ नहीं आया कि वह क्या करे। उसने यह बात अपने पैरेंट्स को बताई। जिसके बाद पैरेंट्स ने दोनों ही बहनों को उनके पैरेंट्स के साथ मायके भेज दिया। पति का आरोप है कि उसके ससुरालियों ने उस पर और उसके भाइयों पर पत्नी के साथ गैंगरेट करने, पांच लाख नकदी और कार की डिमांड करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोर्ट ने इस मामले में महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। सोमवार को पति महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी के सामने अपना बयान दर्ज कराते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी को किसी भी कीमत पर नहीं रख सकता है। उसने और उसके पैरेंट्स ने एचआईवी पाॅजिटीव होने की बात छुपाकर शादी करा दी। जबकि परिवार में सभी को इस बात की जानकारी थी।
तीन बार की गई जांच
पति का कहना है कि एचआईवी पाॅजिटीव होने की बात सुनकर किसी को यकिन नहीं हुआ था। इसलिए इसकी दो बड़े अस्पतालों में जांच कराई गई। दोनों ही जांच में एचआईवी पाॅजिटीव होने की पुष्टि हुई है। जबकि उसकी पत्नी ने पहले हीे 23 दिसम्बर 2013 को एमएमजी अस्पताल गाजियाबाद के एआरटीसी सेंटर उसकी पत्नी का चेकअप किया गया था, जिसमें उसे एचआईवी पाॅजिटीव बताया गया।

Comments are closed.