अम्बेसडर प्रभू दयाल ने ज़ोरबा बुक्स के साथ एसोसिएशन में अपनी पुस्तक कराची हलवा का अनावरण किया


अम्बेसडर प्रभू दयाल ने ज़ोरबा बुक्स के साथ एसोसिएशन में अपनी पुस्तक कराची हलवा का अनावरण किया
एनेक्सी बिल्डिंग, इण्डिया इन्टरनेशनल सेन्टर
अम्बेसडर प्रभू दयाल के द्वारा ज़ोरबा बुक्स के साथ एसोसिएशन में उनकी पुस्तक कराची हलवा के अनावरण का जश्न मनाया गया। पुस्तक कराची हलवा प्रभू दयाल के समृद्ध अनुभव पर आधारित है जब वे पाकिस्तान में कराची के वाणिज्य दूतावास में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे। कराची हलवा पाकिस्तान में जिया उल हक के शासन का व्यवहारिक एवं हास्यास्पद चित्रण करती है।
कार्यक्रम में शिरकत करने वाले दिग्गजों में शामिल थे श्री मणि शंकर अइयर, एम पी डाॅ. शशि थरूर, एम पी श्री पवन वर्मा, एम पी जनरल जे जे सिंह, च्टैडए।टैडएटैड, अम्बेसडर, जी. पार्थासारथी एवं अम्बेसडर टी. सी. ए. राघवन आदि।
हालांकि पाकिस्तान के विभिन्न पहलुओं से जुड़ी बहुत सी किताबें पेश की जा चुकी हैं। लेकिन अब तक ऐसी कोई पुस्तक पेश नहीं की गई है जो भारत-पाक सम्बन्धों पर रोशनी डालती हो। पुस्तक एक अनूठी पेशकश है जो जि़या उल हक के शासन एवं भारत पाक सम्बन्धों पर प्रकाश डालती है।
पुस्तक की शैली एवं सामग्री इसे बड़ी संख्या में पाठकों के लिए उपयुक्त बनाती है। सम्भवतया यही कारण है कि शशि थरूर, जी. पार्थासारथी जैसे दिग्गजों ने पुस्तक पर अपने विचार अभिव्यक्त किए हैं।