आई0आई0एम0टी0 काॅलेज में महिला सशक्तिकरण पर वर्कशाॅप का आयोजन

ग्रेनांे के नाॅलेज पार्क स्थित आई0आई0एम0टी0 काॅलेज में महिला सशक्तिकरण पर वर्कशाॅप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती विमला बाथम (एम0एल0ए0) नोएडा तथा भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री सतीश गुलिया थे। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर किया। महिला सशक्तिकरण के विषय में श्रीमती विमला बाथम (विधायक) ने कहा कि नारी के शारीरिक एवं मानसिक शक्ति को सक्षम बनाना है जिससे वे अपनी हर समस्या से निपट सकें। कोई क्षेत्र नहीं है जहाँ आज महिला न हो अगर महिला शिक्षित होगी तो समाज शिक्षित होगा, समाज शिक्षित होगा तो देश शिक्षित होगा। उन्होंने यह भी बताया कि हर कार्य सरकार पर ही नहीं छोड़ना चाहिए। स्वयं परिस्थिति का सामना करना चाहिए। घर की गृहणी सबसे बड़ी महिला होती है, र्निभिक रहे डरें नहीं। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मयंक अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं को अधिकार मिले स्वतंत्रता मिले समाज के अन्दर समानता मिले। जो अधिकार पुरूषों को है वो अधिकार महिलाओं को भी मिलना चाहिए। साक्षरता का स्तर बढ़ा लेकिन महिला का उत्पीड़न कम नहीं हुआ। उदाहरण के लिए गुजरात व महाराष्ट्र में उत्पीड़न कम है लेकिन दिल्ली व यू0पी0 में अधिक है। इस अवसर पर आई0आई0एम0टी0 के छात्रों ने एक नाटक के माध्यम से संदेश दिया कि समाज में लड़कों के साथ लड़कियों को भी शिक्षा दी जायें। समाज में पुरूषों के साथ महिलाओं को भी समान दर्जा मिलना चाहिए तभी देश तरक्की करेंगा। नारी बचाओं-देश बचाओं। छात्रों ने बताया कि कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जहाँ महिलाएं नहीं है। आई0सी0आई0सी0आई0 की सी0ई0ओ0 चन्द्राकोचर, एस0बी0आई0 की सी0ई0ओ0 अंधरूती भट्टाचार्य, एच0डी0एफ0सी0 की सी0ई0ओ0 महिला ही है। भ्रुण हत्या न करें, जागरूक हो। इस अवसर पर मैनेजमेन्ट के डायरेक्टर डाॅ0 एम0पी0 सिंह, डाॅ0 सीमा शर्मा (प्राचार्या) बी0एड0, डाॅ0 अशोक श्रीवास्तव बी0टेक0 डायरेक्टर, डाॅ0 मल्लिकार्जुन, श्री उमेश कुमार, डाॅ0 एस0एन0 मिश्रा, श्री नीतिन पवार, डाॅ0 चन्द्रशेखर यादव, व आई0आई0एम0टी0 के शिक्षक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Comments are closed.