आज भ्रष्टाचार संबंघी शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन न0 जारी किया

Galgotias Ad

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने आज दिल्ली की जनता से किया अपना एक और वायदा पूरा किया। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज भ्रष्टाचार संबंघी शिकायतें दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन न0 जारी किया और भ्रष्ट अधिकारियों को चेतावनी दी कि सुधर जाओ या जेल के लिए तैयार रहो। मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर आम जनता से वादा किया था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़े से कड़े कदम उठाएगी।
आज शाम एक प्रेस कांफ्रेस में मुख्यमंत्री ने यह हेल्पलाइन न0 जारी किया। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन नंबर भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ स्टिंग करने के तरीके बताएगा। हेल्पलाइन न0 है 011-27357169।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अब भ्रष्ट अधिकारियों की खैर नहीं। दिल्ली सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों को बेनकाब करने की पूरी तैयारी कर ली है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन न0 सुबह आठ बजे से रात के दस बजे तक काम करेगा। इस न0 पर शिकायत करने वाले को बताया जाएगा कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ ऑडियो वीडियो रिकार्डिंग कैसे करे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार भ्रष्टाचार निरोधक कानून को कमजोर कर रही है।

Comments are closed.