एवीजे हाईट्स सोसाइटी के रेसिडेंट्स ने बि ल्डर के द्वारा हो रही मनमानी के विरोध में जमक र किया हंगामा
एवीजे हाईट्स सोसाइटी के रेसिडेंट्स ने बिल्डर के द्वारा हो रही मनमानी के विरोध में जमकर हंगामा किया। रेसिडेंट्स में रोष इतना था कि की उन्होंनेे सेल्स ऑफिस में ताला लगा दिया। ज्ञातव्य है कि सेक्टर जीटा-I में स्थित ए वी जे हाइट्स सोसाइटी के बिल्डर ने 2 वर्ष पूर्व रेसिडेंट्स से सारे पैसे ले लिए और जिन सुविधाओं का उल्लेख बी बी ए में किया गया था जिसके एवज में बिल्डर कस्टमर्स से 2 वर्ष पूर्व ही फुल्ल पेमेंट ले चूका है परन्तु।अभी तक वहाँ बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधओं के लिए रेसिडेंट्स परेशान हो रहे हैं। बिल्डर अभी तक सिर्फ आश्वासन दे रहा है जबकि रेसिडेंट्स मैन्टेनेंस चार्ज भी जुलाई माह से दे रहे हैं। बिजली का भी चार्ज मनमाने ढंग से लिया जा रहा है। फायर फाइटिंग सिसटेम, लिफ्ट ए एम् सी सर्टिफिकेट कई बार बिल्डर के संज्ञान में लाने के बावजूद आज तक सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीँ किया। आज जब फिर से सभी रेसिडेंट्स बिल्डर से मिलने आये तो उनके सारे अधिकारी और कर्मचारी मिलने से इनकार कर दिया और जब रेसिडेंट्स ने शोर शराबा किया तो भाग गए। 300 से ज्यादा लोगो ने किया हंगामा ।

Comments are closed.