काॅर्निवाल में रागिनी का जमकर उठाया लुत्फ

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण के काॅर्निवाल के छठें दिन ग्रेटर नोएडा के लोगों ने रागिनी और कवि सम्मेलन का जमकर लुत्फ उठाया। सिटी पार्क में आयोजित काॅर्निवाल कार्यक्रम में रागिनी सुनने के लिए दूर-दूर से हजारों की संख्या में लोग आए थे। कवि सम्मेलन में भी काफी भीड़ रही। वहीं, हैंडक्राॅफ्ट मेले में जमकर खरीददारी की गई।
ग्रेटर नोएडा स्थित सिटी पार्क में चल रहे 24वें काॅर्निवाल का जैसे-जैसे समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे यहां पर लोगों की भीड़ जुटती जा रही है। सोमवार को काॅर्निवाल के छठें दिन रागिनी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के दौरान भारी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान पश्चिमी यूपी के कई नामी कलाकारों द्वारा कार्यक्रम को प्रस्तुत किया। रागिनी सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आए थे। इसमे ग्रामीणों की सबसे अधिक सहभागिता रही। यहां बता दें कि पश्चिमी यूपी में रागिनी को लेकर काफी उत्साह रहता है। कार्यक्रम में भारी भीड़ देखकर कलाकारों को भी उत्साह आया और उन्होंने देश भक्ति और कई समाजिक कुरीतियों पर अपनी रागिनी के जरिए कुठाराघात किया। वहीं, शाम को कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमे सैकड़ों की भीड़ जुटी। कवियों ने हस्य कविता के जरिए लोगों का जमकर मनोरंजन किया।

Comments are closed.