किसान एक जनवरी को जंतर मंतर पर करेंगे प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। भूमि अधिग्रहण बिल के माध्यम से किसान अधिकारों में कटौती किए जाने के खिलाफ और भूतपूर्व सैनिकों को वन रैंक वन पैंशन दिए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान संघर्ष समिति एक फरवरी को जंतर मंतर पर प्रदर्शन करेगी। समिति का कहना है कि पूर्व सैनिकों और किसानों ने मिल कर साथ आंदोलन करने का फैसला लिया है। इस संबंध में समिति ने बैठक की। किसान नेता सुनिल फौजी का कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। इस प्रदर्शन में यूपी के अलावा दिल्ली, पश्चिमी बंगाल, गुजरात, गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान के किसान और भूतपूर्व सैनिक भी हिस्सा लेंगे। बैठक में सैकड़ों किसान और भूतपूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
Comments are closed.