छठें दिन 2 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
नोएडा विधानसभा के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी काजल शर्मा प्रमुख हैं। जबकि लोकतांत्रिक पीस पार्टी के उम्मीदवार कप्तान अली ने भी नामांकन किया है। इसके साथ ही अब तक तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन किया जा चुका है जबकि 28 लोग नामांकन पत्र ले चुके हैं।
नोएडा विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन पत्र होने शुरू हो गए हैं। सोमवार को एकमात्र प्रत्याशी ने नामांकन किया था। जबकि मंगलवार को दो प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। दोपहर करीब दो बजे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी काजल शर्मा पत्नी भगवान शर्मा निवासी गिझोड़ ने कलेक्ट्रेट पर पहंुच कर नामांकन किया। रिटर्निंग आॅफिसर को सौंपे नामांकन पत्र में बताया है कि उनके पास कुल 42 लाख 44 हजार रुपए की संपत्ति है। जबकि उनके पति के पास 88 लाख 23 हजार रुपए की संपत्ति है। कालज शर्मा के पास नकदी में 5 लाख रुपए हैं, जबकि उनके पति के पास भी 5 लाख रुपए हैं। बैंक में काजल शर्मा के पास 3 लाख 44 हजार रुपए हैं और उनके पति के पास 2.73 लाख रुपए हैं। काजल शर्मा एमिटी विश्वविद्यालय से वर्ष 2012 एमबीए की हुई हैं। वहीं, लोकतांत्रिक पीस पार्टी के उम्मीदवार कप्तान अली के पास 45 हजार की नकदी, उनकी पत्नी के पास 30 हजार की नकदी, बैंक में 2.56 लाख और पत्नी के नाम बैंक में 1.63 लाख रुपए जमा है। कप्तान अली के पास 1.60 रुपए कीमत की जूलरी है जबकि उनकी पत्नी के पास 4.65 लाख रुपए की जूलरी है। इसके साथ उनके पास एनपीबी 32 बोर की रिवाल्वर है, जिसकी कीमत 3 लाख और उनकी पत्नी के पास भी 22 बोर की रिवाल्वर है, जिसकी कीमत 1 लाख रुपए है। इसके साथ ही एक राइफल भी है, जो 70 लाख रुपए कीमत का है और एक बंदूक भी है। इस तरह 10 लाख 35 हजार रुपए के हथियार हैं। जबकि उनकी पत्नी के पास 7.58 लाख रुपए कीमत के हथियार हैं। वर्ष 1987 में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसी के साथ नामांकन करने वालों की संख्या अब तीन हो गई है। जबकि अभी तक 28 लोगों ने नामांकन पत्र प्राप्त किया है।
Comments are closed.