तमंचा लगाकर महिला से लूटी चेन

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली अंतर्गत पल्सर सवार दो बदमाशों ने एक महिला पर तमंचा लगाकर उसके गले से सोने की चेन लूट लिया। महिला मदद के लिए गुहार लगाती रही लेकिन कोई भी उसकी मदद करने नहीं आया। सेक्टर- पाई गोलचक्कर के पास एक महिला किसी के इन्तजार में खड़ी थी। इसी दौरान पल्सर सवार होकर दो बदमाश वहां आ धमके। उनमें से एक ने बाइक से नीचे उतरकर पीछे से महिला का चेन निकालने लगा। महिला जबतक संभालती बदमाशों ने तमंचा निकाल उसके गले से चेन निकालने लगा। इस दौरान महिला लोगों से मदद की गुहार भी लगायी लेकिन किसी ने महिला की मदद करने की जहमत नहीं उठाई। चैन लूटने के बाद बदमाश बाइक से डेल्टा की की ओर फरार हो गए। इधर घटना के बाद महिला डरी सहमी हुई है।

 

Comments are closed.