थम नहीं रहा इलाके में खनन का अबैध कारोबार – रंगे हाथ पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार,दो आरोपी फरार – आरोपियों के कब्जे से दो हाइबा किया जब्त
गे्रटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खनन में लिप्त एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार को किया है। जबकि दो आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो हाइबा जब्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, देर रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस ने गे्रटर नोएडा हाइवे से खनन में लिप्त एक व्यक्ति को हाईवा के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि उसके दो साथी अंधेरे में पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उन आरोपियों को भी गिरफ्तार करने क ा प्रयास कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बरामद हाइबा और डंपर को सींज कर दिया है। पुलिस का कहना है कि माफियाओं के शह पर यमुना के खादर इलाकों में खनन धड़ल्ले से किया जा रहा है। देर रात को भी पुलिस को मुखबिर से यमुना के खादर इलाकों में खनन करने की सूचना मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू किया। देर रात साढ़े तीन बजे के करीब गे्रटर नोएडा हाइवे पर रेत से लदे दो हाइबा डंपर संदिग्ध परिस्थितियों में जाते हुए दिखाई दिए। पुलिस की पीसीआर ने वाहनों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने डंपर रोकने के बजाए उसकी रफ्तार और तेज कर दी। लेकिन पुलिस ने काफी दूर तक पीछा करने के बाद एक आरोपी को पुलिस ने मौके से फरार गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दा साथी अंधरे में पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेत से लदे दो डंपर बरामद किया। पुलिस ने बरामद डंपर को सींज कर दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपी की निशान देही पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
Comments are closed.