नोटबंदी के इस फेज के बाद जल्द ही आपको पेट्रोल और डीजल के लिए अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है। इसका कारण बिल्कुल सीधा है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में क्रूड ऑयल के दाम में पिछले एक महीने में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। इसका सीधा असर भारत के पेट्रोलियम उत्पादों पर पड़ेगा और वो मँहगे हो सकते हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्दी ही पेट्रोल और डीजल के दाम 6 रुपए प्रति लीटर तक बढ़ सकते हैं। 2001 के बाद ओपेक के सदस्यों के बीच पही बार क्रूड ऑयल का उत्पादन घटाने पर सहमति बनी है। इससे क्रूड ऑयल की कीमतें और बढ़ने के आसार हैं।