प्रमुख सचिव का दौरा आज, तहसील दिवस में होंगे शामिल

Galgotias Ad

उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव, कृषि, कृषि रक्षा एवं अनुसंधान कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं निर्यात प्रोत्साहन तथा जनपद के लिये शासन स्तर से नामित नोडल अधिकारी अमित मोहन प्रसाद दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे है। जिलाधिकारी चन्द्रकान्त ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुये बताया कि प्रमुख सचिव 2 दिसम्बर 2014 को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक तहसील दादरी में तहसील दिवस में भाग लेंगे, उसके बाद तहसील दादरी, थाना, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र दादरी का निरीक्षण और उसके बाद समग्र ग्राम का निरीक्षण करते हुये विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। दूसरे दिन 3 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट के सभागार में प्रमुख सचिव द्वारा विकास कार्यों की बैठक में अध्यक्षता करते हुये समीक्षा की जायेगी। उसके बाद 25 लाख रूपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं का निरीक्षण किया जायेगा। जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये है कि सभी सम्बन्धित अधिकारी निर्धारित समय पर प्रमुख सचिव के भ्रमण सम्बन्धित कार्यक्रमों में भाग लेना सुनिश्चित करें जिस अधिकारी के द्वारा इसमें शिथिलता बरती जायेगी उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Comments are closed.