बिहार की क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे बड़े सवा ल! कोर्ट परिसर में दिन दहाड़े कत्ल

बिहार की क़ानून व्यवस्था पर फिर उठे बड़े सवाल! कोर्ट परिसर में दिन दहाड़े कत्ल

पटना: बिहार के सुशासब बाबू नीतीश कुमार की सरकार पर एकबार फिर सवाल खड़े हो गये हैं। बिहार में अपराधियों की लगातार दहसत फ़ैल रही है। बिहार के चंपारण में घटी इस घटना राज्य की कानून व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया। साथ ही सुशासन की बात करने वाले नीतीश कुमार तमाम दावों पर भी सवाल उठा दिए हैं।

गुरुवार को दिन दहाड़े हुए इस ह्त्या कांड से चंपारण में दहसत का माहौल बना हुआ है। यहाँ बेखौफ अपराधियों ने कोर्ट परिसर में कुख्यात बबलू दूबे की ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए। हत्याकांड के बाद चंपारण की पुलिस पर भी बड़े सवाल उठ रहे हैं। साथ ही कोर्ट परिसर की सुरक्षा में लगी पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीँ मृतक पर हत्या, रंगदारी सहित 50 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, बबलू दूबे को कोर्ट में पेशी के लिए बेतिया जेल से लाया गया था।

यहां हथियारबंद अपराधियों ने बबलू को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में उसे पांच गोलियां लग गईं, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वहीँ पुलिस अपनी नाकामी छुपाने के लिए सवालों से बचती नजर आ रही है। घटना की जानकारी देते हुए पश्चिम चंपारण के पुलिस अधीक्षक विनय कुमार ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो से चार हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस पूरे मामले की जाँच में जुट गयी है।

Comments are closed.