लापता बच्चे के परिजनों ने किया सिटी मजिस्ट्रेट ऑफिस में प्रदर्शन

PHOTO,VIDEO,STORY BY- JITENDER PAL-TEN NEWS

noida sec.19

शहर में बालिक और नाबालिक बच्चे गायब होने की सूचना कहीं न कहीं आती रहती हैं। जिनमें पुलिस और प्रशासन कुछ तो ढूंढ निकालते हैं, वहीं कुछ का पता लगाने में पुलिस नाकाम साबित हो जाती है। ऐसा ही एक मामला पिछली साल 12 मई 2016 को सेक्टर 22 के एच ब्लॉक के ग्रीन बेल्ट पार्क में खेलते समय गायब हुई मासूम नाबालिक पांच बर्षीय कशिश का है जिसका आज तक कोई सुराग नही लग पाया है। जिसको लेकर कई संगठनों सहित स्कूली बच्चों ने एक दिवसीय भूंख हड़ताल कर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय पर धरनाप्रदर्शन किया। और नोएडा पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

वीओ:-इस भूंख हड़ताल में उत्तराखंड एकता मंच, उत्तराखंड भ्रात समिति,गढ़बाल सभा फरीदाबाद, देवभूमि पहाड़ समिति,गेवाड़ सांस्कृतिक मंच,कुमाऊ जान मंडल,पर्वतीय लोक कला मंच,उत्तराखंड युवा जन संगठन,कुमाऊ एकता मंच, उत्तरांचल युवा मंच के साथ ही नोएडा सेक्टर 22 के धर्म पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी इस दुखमयी भूंख हड़ताल में हिस्सेदारी ली। संगठनों का कहना है, कि इससे पहले ये दिल्ली के जंतर मंतर पर भी धारनाप्रदर्शन कर चुके हैं। वहीं जिला के डीएम, एडीएम,एसएसपी, एसपी, तमाम सभी अधिकारियों के कार्यलयों पर इनकी बात को न सुनने के कारण धरनाप्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन आजतक कोई मतलब हाशिल नही हुआ।

वीओ:-इन लोगों ने बताया कि हमे एक साल से सिर्फ पुलिस और प्रशासन आश्वासन दे रहा है। लेकिन नतीजा कहीं हासिल नही हुआ। इसी के चलते आज हमने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यलय पर एक दिवसीय भूंख हड़ताल की है। अगर हमारी अब भी कोई सुनवाई नही करता है तो हम आने वाले समय मे हमारा ये आंदोलन उग्र रूप लेलेगा। जबकि इसको लेकर अभी तक हमने मुख्यमंत्री से लेकर सभी अधिकारियों को ज्ञापन सौप दिया है। हम यूपी सरकार से गुजारिस करते है कि कशिश को जल्द से जल्द ढूढने में मदद करे या सीबीआई इस मामले की जांच करे। वहीं संगठनों का कहना है कि हमने इस प्रकार धरनाप्रदर्शन कर ऐसे दरिंदों को पकड़वाने में मदद दी है। जो बच्चों को अगवा कर बेचते थे। वहीं कई बच्चों को ऐसे चंगुल से आजाद कराया है। हमारा प्रयास यही है कि जबतक कशिश रावत को हम ढूढ नही निकालते तबतक हम शांत नही बैठेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.