बीजेपी के स्टार प्रचारकों में अमित शाह नम्बर वन – मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवानी का नाम लिस्ट में नहीं शामिल

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। यूपी में विधानसभा उपचुनाव के लिए राजनीतिक दलों द्वारा स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की जा रही है। अभी बीजेपी ने अपनी लिस्ट प्रशासन को उपलब्ध कराई है, जिसमें पहले नम्बर पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को रखा गया है।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर है। आगामी 13 सितम्बर को प्रदेश में मतदान होने जा रहा है। जिसके लिए चुनाव प्रचार अपने शबाब पर है। चुनाव प्रचार के लिए राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का फैसला किया है, जो अपने कंडिडेट का प्रचार प्रचार करेंगे। जिला प्रशासन को बीजेपी ने अपनी लिस्ट सौंपी है। जिसमें चुनाव प्रचार में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं का नाम गायब कर दिया गया है। वरिष्ठ नेताओं में शामिल लाल कृष्ण आडवानी और मुरली मनोहर जोशी को अलग कर दिया है। इनका नाम प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को सबसे उपर रखा गया है। पार्टी ने 39 नेताओं के नाम जारी किए हैं, जो अपने कंडिडेट के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। इसमें केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को दूसरे स्थान पर रखा गया। राजनाथ सिंह प्रमुख प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। जबकि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी को चैथे स्थान पर रखा गया। डाॅक्टर दिनेश शर्मा पांचवे, कलराज मिश्र छठें, मुख्तार अब्बास नकबी सातवें, बगत सिंह कोश्यारी आठवें, राम शंकर कटारिया नौवें और स्मृति इरानी को दसवें स्थान पर रखा गया। इसके अलाव जनरल बीके सिंह, नवजोत सिंह सिद्धू, रामापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप साही, योगी आदित्य नाथ, लालजी टंडन, हुकुम सिंह, संतोष गंगवार, सुनील बंसल, स्वतंत देव सिंह, शिव प्रताप शुक्ला, राजवीर सिंह, निरंजन ज्योति, पंकज सिंह, हेमा मालिनी, संजीव बालियान, मुकुट बिहारी वर्मा, भूपेन्द्र सिंह, पुरूषोत्तम खंडेलवाल, लक्ष्मण आचार्य, बाबूलराम निशाद, कौशल किशोर, विनोद सोनकर, यशवंत सिंह, केशव मौर्य, रविन्द्र कुशवाहा, सावित्री बई फूले और रमाकांत यादव का नाम शामिल है।
इनमें से कई स्टार प्रचारक नोएडा विधानसभा उपचुनाव में अपने प्रत्याशी विमला बाॅथम के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए आएंगे।

Comments are closed.