भ्रष्ट प्रशासन के एमसीडी स्कूलों में खराब मिड-डे मील परोस कर बच्चों की ज़िंदगियों से खेल रहे हैं बीजेपी नेता

BJP शासित MCD के स्कूलों में मिड-डे-मील की खराब गुणवत्ता, दूसरी तरफ़ दिल्ली सरकार के स्कूल बन रहे हैं मॉडल स्कूल 
 
भ्रष्ट प्रशासन के एमसीडी स्कूलों में खराब मिड-डे मील परोस कर बच्चों की ज़िंदगियों से खेल रहे हैं बीजेपी नेता  
 
आम आदमी पार्टी के नगर निगम की सत्ता में आते ही, दिल्ली सरकार के स्कूलों की तर्ज़ पर होगा निगम के स्कूलों का कायाकल्प

एक तरफ़ बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम के स्कूल हैं जहां बच्चों को खराब और घटिया गुणवत्ता का मिड-डे मील परोसा जा रहा है तो दूसरी तरफ़ आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार के वो स्कूल हैं जिसमें दिल्ली के अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं। दिल्ली सरकार के अंतर्गत आने वाले स्कूलों में ना केवल शिक्षा का स्तर सुधरा है बल्कि हर स्तर पर विद्यालयों का कायाकल्प कर दिया गया है। दिल्ली की जनता दो तरह का प्रशासन देख रही है जिसके तहत एक तरफ़ MCD में BJP का वो सिस्टम जहां भ्रष्टाचार की वजह से शिक्षा समेत पूरी व्यवस्था को जर्जर कर दिया गया है और दूसरी तरफ़ दिल्ली सरकार में आम आदमी पार्टी का ईमानदारी की नीव पर स्थापित वो कुशल प्रशासन है जिसके तहत दिल्ली सरकार के सरकारी स्कूलों के कायाकल्प की सराहना खुद दिल्ली की जनता कर रही है।

आपको बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के कृष्ण विहार स्थित निगम के दो प्राइमरी स्कूलों में देखने को मिला कि बच्चों को घटिया स्तर का मिड-डे-मील परोसा जा रहा है। नगर निगम के स्कूलों में बच्चों की ज़िंदगियों से हो रहा यह खिलवाड़ सिर्फ़ और सिर्फ़ बीजेपी नेताओं के द्वारा फैलाए गए भ्रष्टाचार की वजह से हो रहा है। आम आदमी पार्टी शिक्षा के क्षेत्र में सुधार करने को लेकर प्रतिबद्ध है जो हमने दिल्ली सरकार के स्कूलों में करके भी दिखाया है। आगामी निगम चुनाव में जीत हांसिल करने के बाद निगम की सत्ता में आकर भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंकते हुए आम आदमी पार्टी ठीक उसी तर्ज़ पर काम करेगी जिस तरह से दिल्ली सरकार के आधीन आने वाले स्कूलों का कायाकल्प किया गया है।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश के उपाध्यक्ष और विधायक संजीव झा ने कहा कि ‘दिल्ली की जनता इस वक्त दो तरह के प्रशासन देख रही है। एक तरफ़ है BJP शासित MCD का भ्रष्ट प्रशासन जिसके स्कूलों में बच्चों को ना केवल खराब स्तर का मिड-डे-मील दिया जा रहा है बल्कि शिक्षा का स्तर भी मानकों से कहीं नीचे है। और दूसरी तरफ़ है आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली सरकार का ईमानदारी के आधार पर चल रहा वो प्रशासन जिसमें दिल्ली की जनता का भरोसा बढ़ता जा रहा है और जिसके तहत दिल्ली के लोग अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूलों से निकालकर दिल्ली सरकार के स्कूलों में पढ़ाने के लिए दाखिला करा रहे हैं।’

‘BJP शासित दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में व्याप्त भ्रष्टाचार ही वहां की शिक्षा व्यवस्था की बदहाली की असल वजह है। निगम की सत्ता में बैठे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार कर-कर के पिछले डेढ़ दशक से नगर निगम की हालत बेहद ही खराब कर दी है और इसी का नतीजा है कि नगर निगम के अंतर्गत आने वाले प्राइमरी स्कूलों में छोटे-छोटे बच्चों को परोसे जाने वाले मिड-डे मील की गुणवत्ता ही बेहद खराब है बल्कि प्रर्याप्त मात्रा में भी बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। भारतीय  जनता पार्टी के नेता यहां भी भ्रष्टाचार से बाज़ नहीं आते हैं और अपनी जेब भरने के लिए बच्चों की जिंदगियों से खिलवाड़ कर रहे हैं।‘

“आगामी निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी चुनाव जीतकर सत्ता में आएगी और निगम में फैले भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में भी ठीक उसी तर्ज़ पर काम करेगी जैसा दिल्ली सरकार के स्कूलों में करके दिखाया है। जिस तरीके से जनता को साथ लेकर दिल्ली सरकार के स्कूलों का कायाकल्प किया गया है ठीक उसी तरह से दिल्ली नगर निगम के स्कूलों का स्तर भी सुधारा जाएगा और शिक्षा के लिए एक आदर्श माहौल तैयार किया जाएगा।“

संजीव झा ने साथ ही कहा कि ‘भारतीय जनता पार्टी के नेता चुनाव नज़दीक देखकर अब आनन-फानन में सिर्फ़ दिखावे के लिए स्कूलों में जा रहे हैं और जनता के समक्ष नाटक कर रहे हैं जबकि हक़ीकत यह है कि आज निगम के स्कूलों की यह खस्ता हालत और खराब स्तर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार की वजह से ही है और भ्रष्टाचार के इसी सिस्टम के उखाड़ फेंकने के लिए आम आदमी पार्टी प्रतिबद्ध है।’

Leave A Reply

Your email address will not be published.