मनमोहन सिंह ने दिल्ली कमेटी को शताब्दी समागमों के लिए शुभकामनायें भेजी

मनमोहन सिंह ने दिल्ली कमेटी को शताब्दी समागमों के लिए शुभकामनायें भेजी

नई दिल्ली (25 नवम्बर 2016)ः पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के 350वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए करवाये जा रहे प्रोग्रामों के लिए शुभकामनायें भेजी है। कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. को भेजे गये अपने संदेश-पत्र मंे मनमोहन सिंह ने कमेटी द्वारा खासतौर पर इंडिया गेट के अगस्त क्रांति पार्क में 25 नवम्बर को करवाये जा रहे समागम का जिक्र किया है।

दिल्ली कमेटी द्वारा अर्धशताब्दी को लेकर देश भर में करवाये जा रहे धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रोग्रामों पर खुशी जताते हुए मनमोहन सिंह ने देशवासीयों को गुरू साहिब जी के प्रकाशपर्व को त्योहार की भांति बड़े स्तर पर मनाने का आवहान किया है। गुरू गोबिन्द सिंह जी की शिक्षाओं का आज के समय में राष्ट्रीय ऐकता, संप्रादायिक सद्भाव, मानवता एवं विश्व भाईचारे के लिए खास अहमीयत रखने का मनमोहन सिंह ने दावा किया है। जी.के. ने पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा रचनात्मक सोच के साथ कौम के कार्यो के प्रति दिखाई गई दरियादिली के लिए उनका कमेटी की ओर से खासतौर पर धन्यवाद किया है।

1985 बंब कांड के कथित आरोपियों को दिल्ली कमेटी ने दी आर्थिक मदद

नई दिल्ली (25 नवम्बर 2016)ः दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा लगातार दूसरी बार 1985 ट्रांजिस्टर बंब कांड के कथित 31 आरोपियों को आर्थिक सहायता दी गई है। गुरुद्वारा बंगला साहिब में हुए विशेष कार्यक्रम के दौरान कमेटी प्रधान मनजीत सिंह जी.के., पूर्व कमेटी अध्यक्ष अवतार सिंह हित, उपाध्यक्ष सतपाल सिंह, संयुक्त सचिव अमरजीत सिंह फतेह नगर तथा धर्मप्रचार कमेटी चेयरमैन परमजीत सिंह राणा ने अदालती कार्यवाही का सामना कर रहे उक्त आरोपियों को 50 हजार रूपये प्रति आरोपी के हिसाब से कुल 16 लाख 50 हजार रूपये के चैक वितरित किये।

जी.के. ने कहा कि मौजूदा कमेटी द्वारा लगातार कौम के कार्यो के लिए अपनी जिन्दगी को दांव पर लगाने वाले अनथक कौमी हीरो के परिवारों को संभालने के यत्न जारी रखे गये हैं क्योंकि 1984 सिख कत्लेआम के जरिये सिखी को पौधा उखाड़ने की हुई कोशिश के खिलाफ 1985 बंब कांड सीधी चेतावनी था। जी.के. ने कहा कि जालिमों के जुल्म से सिख समाप्त होने वाले नहीं है परन्तु जज्बे और जोश के साथ डटकर जुल्म का मुकाबला करना जानते हैं।

उन्होंने कहा कि 1984 में बिना कुछ किये हमें दर्द मिला और 1985 में पुलिस ने हमारे कुछ साथियों को अपना निशाना बनाते हुए उसी तर्ज पर फर्जी मुकद्दमों में घसीटने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। कौम के लिए अदालतों का कई वर्षो से सामना कर रहे इन बहादुर वीरों के घर के संभालना कमेटी की जिम्मेंवारी है, जिस कारण दूसरी बार आर्थिक मदद दी गई है। बंब कांड के कथित आरोपियों को आर्थिक सहायता देने के साथ ही कानूनी तथा सामाजिक मदद कमेटी द्वारा दिये जाने की जी.के. ने जानकारी दी। इस अवसर पर अकाली दल के महासचिव तथा इस केस में आरोपी हरचरण सिहं गुलशन एवं गुरमीत सिंह फैडरेशन मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.