महिला सशक्तिकरण के लिए विवाहित महिलाओं के लिए “मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017” का होगा आयोजन.

विवाहित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने औऱ महिला सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए “मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017” का आयोजन 28 जनवरी को किया जाएगा। इसकी जानकारी आज मारवाह स्टूडियो में हुई एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। इसका आयोजन स्काईटच फाउंडेशन के द्वारा किया जा रहा है। इसके संस्थापक जावेद खान हैं औऱ इस संस्था के अध्यक्ष ममता माथूर हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान स्काईटच फाउंडेशन के संस्थापक जावेद खान ने बताया कि मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017 एक ब्यूटी पेजेंट है जो कि केवल विवाहित महिलाओं के लिए पथ प्रदर्शक का काम करेगा। मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017 का ग्रांड फिनाले 28 जनवरी को दिल्ली स्थित छतरपुर स्थित गार रेडियंस में किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम को 4-7 बजे किया जाएगा। ग्रांड फिनाले विजेता को एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी।
प्रेस वार्ता के दौरान मिसेज युनिवर्सल सेंट्रल एशिया 2015 रहीं सुश्री माया सिंह ने बताया कि मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017 का यह पहला सीजन है। इसमें पूरे देश भर से तकरीबन 18 से 24 लोगों को सलेक्ट कर के ग्रांड फिनाले होगा। इसके लिए महिलाएं www.mqoi.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन भी कर सकती हैं। यह रजिस्ट्रेशन 22 जनवरी तक किया जा सकता है। सभी सलेक्टेड 18-24 प्रतिभागियों के बीच होने वाले ग्रांड फिनाले में तीन फेज का कांप्टीशन किया जाएगा। इसके जज के रूप में एक्टर सिंगर औऱ भाजपा ने मनोज तिवारी, संदीप मारवाह, इन्दर ओबराय, आरिफ सिद्दकी, दीपक तंवर, माया सिंह सरीखे गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

मिसेज क्वीन ऑफ इंडिया 2017 विवाहित भारतीय महिलाओं के लिए एक आकर्षक मंच प्रदान करता है, जो उनमंे अपने भीतर के स्व और रचनात्मकता की छानबीन करने और काफी संख्या में उपस्थित दर्शकों के सामने सहजता के साथ बोलने के लिए आत्मविश्वास पैदा करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.