मेवाड़ में ’प्रतिभा-2014’ में दिल्ली-एनसीआर के बच्चों ने मचाई धूम ठाकुरद्वारा विद्यालय की छात्राओं ने बाजी मारी.
अपने मां-बाप, ईश्वर व गुरु की कभी तुलना न करें- सांसद डाॅ. महेश शर्मा

वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस में ’प्रतिभा-2014’ नाम से बाल गंगाधर तिलक व चंद्रशेखर आजाद जयंती पर आयोजित नौेवें प्रोत्साहन पुरस्कार समारोह के अंतिम दिन हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय के बच्चों ने बाजी मार ली। सीएसएचपी स्कूल व महाराजा पब्लिक स्कूल के बच्चे दूसरे स्थान पर रहे। इंस्टीट्यूशंस की ओर से चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया व निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने विजेताओं को नकद राशि, ट्राॅफी व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

अंतिम दिन हुई एकल गायन प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल चंद्रनगर के छात्र पुलकित शर्मा ने प्रथम, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की छात्रा ज्योत्सना ने द्वितीय व सुशीला इंटर काॅलेज की पूजा रानी ने तृतीय पुरस्कार पाया। नेशनल पब्लिक स्कूल के अभिषेक राव व महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल की आयुषि बिष्ट को चेयरमैन अवार्ड मिला। समूह गान प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन स्कूल के शगुन एंड ग्रुप को पहला, ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय के ऐश्वर्या एंड ग्रुप को दूसरा व सीएसएचपी स्कूल के शालू एंड ग्रुप को तीसरा पुरस्कार हासिल हुआ। अरुणोदय स्कूल के संगीता एंड ग्रुप व सन वैली स्कूल के पूजा एंड ग्रुप ने चेयरमैन अवार्ड प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सन वैली स्कूल की अनुश्री दत्ता, जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल की तनुश्री व ठाकुरद्वारा बालिका विद्यालय की काजल को क्रमशः पहला, दूसरा व तीसरा पुरस्कार दिया गया। ठाकुरद्वारा विद्यालय की अनन्या व सीएसएचपी स्कूल की मनीषा ने चेयरमैन अवार्ड हासिल किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में ठाकुरद्वारा विद्यालय के अनन्या एंड ग्रुप ने पहले, सीएसएचपी स्कूल के मनीषा एंड ग्रुप ने दूसरे व सनवैली स्कूल के सोनाक्षी एंड ग्रुप ने तीसरे पुरस्कार पर कब्जा जमाया। महाराजा अग्रसेन स्कूल के वैशाली एंड ग्रुप व राॅकवुड स्कूल के कुणाल एंड ग्रुप ने चेयरमैन अवार्ड हासिल किया।

समारोह में गौतमबुद्वनगर के सांसद व कैलाश ग्रुप आॅफ हाॅस्पिटल्स के चेयरमैन डाॅ. महेश शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षण संस्थानों को व्यवसायिक नहीं सेवा संस्थान बनाएं। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस से प्रेरणा लें और महापुरुषों के आदर्शों व जीवनियों से युवा पीढ़ी को अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि लोग अपने भारत का गौरवमयी इतिहास न भूलें। अपने मां-बाप, गुरु और ईश्वर की कभी किसी से तुलना न करें। मेवाड़ ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि प्रतिभा-2014 समारोह में इस बार दिल्ली-एनसीआर के 55 स्कूलों के 2200 बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया है। नौ सालों में 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों को मेवाड़ अपनी प्रतिभा उजागर करने के लिए एक समर्थ मंच प्रदान कर चुका है। उनका यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। इससे पूर्व डाॅ़ गदिया, डाॅ़ महेश शर्मा व डाॅ़ अलका अग्रवाल ने दीप जलाकर समारोह की विधिवत शुरुआत की। बाल गंगाधर तिलक व चंद्र शेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प् अर्पित कर अपनी भावांजलि दी। इस दौरान आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों ने समारोह में चार चांद लगाए। इस मौके पर सरदार एसपी सिंह, पवन शर्मा, संजीव शर्मा, नरेन्द्र नागर, करतार सिंह आदि मौजूद थे। समारोह का कुशल संचालन उर्वशी उपाध्याय व अमित पाराशर ने किया।


Comments are closed.