राज्य बजट राजस्थान के संर्वागीण विकास के चक्र का वाहक ः श्री भूपेंद्र यादव
राजस्थान सांसद प्रकोष्ठ के संयोजक श्री भूपेंद्र यादव ने राज्य बजट को राजस्थान के सर्वांगीण विकास के चक्र का वाहक बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने एक विकासोन्मुखी एवं प्रगतिशील बजट पेश किया है, जिसका राज्य के हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि बजट में पेयजल, सिंचाई, ग्रामीण विकास, शिक्षा, सड़क, चिकित्सा, कृषि बिजली, सोलर ऊर्जा के क्षेत्र में विकास, पर्यटन एवं हेरीटेज को संरक्षण देने के लिए हेरीटेज संरक्षण बिल विधानसभा में लाने का प्रस्ताव, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, टेक्सटाइल्स, श्रम सुधार, खेल, पुलिस सुदृढ़ीकरण, पेट्रोलियम खान एवं खनन, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास, अल्पसंख्यक, हवाई अड्डों एवं पट्टियों का विकास, भामाशाह योजना, स्मार्ट सिटी बनाने की योजना, एन.सी.आर. क्षेत्र का विकास आदि अनेक क्षेत्रों के लिए की गई जनहित एवं कल्याणकारी योजनाओं से मुख्यमंत्री का एक ‘‘नया राजस्थान’’ बनाने का सपना पूरा हो सकेगा और ‘‘जय-जय राजस्थान’’ की उद्घोषणा साकार हो सकेगी।
श्री यादव ने बजट में आधारभूत एवं सामाजिक ढांचे को मजबूत बनाने के साथ ही मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने पिछले पांच वर्षो में बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए उठाये गये कदमों की तारीफ की और कहा कि इससे प्रदेश में निवेश में बढ़ोत्तरी होने के साथ ही रोजगार भी बढ़ेगा जिसका युवाओं सहित सभी क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा।
उन्होंने बजट में ग्रामीण विकास के लिए गुरू गोवलकर योजना, पांच हजार गांवों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने की घोषणा, नदियों को जोड़ने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता, महानरेगा में स्थाई प्रकृत्ति की सम्पतियों का निर्माण, नई निवेश नीति बनाने, प्रदेश में सात नये मेडिकल कॉलेज एवं तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों की स्थापना, बीकानेर को सेरेमिक हब बनाने की घोषणा, गायों के संरक्षण के लिए गोपाल विभाग, राज्य में मेगा डेजर्ट टूरिस्ट सर्किट, राजस्थान स्थापना दिवस को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने का प्रयास, इंटरस्टेट हवाई सेवा शुरू करने की घोषणा, पी.पी.पी मॉडल से सोलर एनर्जी पार्कस का विकास, जयपुर मेट्रो फेज एक-बी के कार्य को पूरा करवाने, अरबन डवलमेंट एक्ट, गुड गवर्नेस एक्ट, राज्य में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमी की स्थापना, गांवों के समग्र विकास के लिए ‘श्री विकास योजना’, प्रदेश में बीस हजार कि.मी. सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, स्मार्ट सिटीज का निर्माण आदि के सम्बंध में की गई घोषणाओं का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इससे आधुनिक राजस्थान के निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।
Comments are closed.