राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की 113 वी जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया

Galgotias Ad

राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह की जयंती को किसान दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करके नमन किया। इस कार्यक्रम में चक्रपाणी यादव प्रदेश सचिव रालोद मौजूद रहे। उन्होंने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि चौधरी जी ने अपने जीवन में हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ी है। चौधरी चरण सिंह ने उत्तर प्रदेश में जमींदारी प्रथा को समाप्त किया, इसके साथ चकबन्दी अधिनियम, सीलिंग अधिनियम, मंडी समिति को लाकर किसानों के हित के लिए काम किया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रालोद प्रदेश पुनर्गठन की मांग करता रहेगा, क्योंकि छोटे प्रदेश बनने से ही क्षेत्र का सम्पूर्ण विकास होता है। इस अवसर पर रालोद के जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुशीराम के निर्देश पर विनोद राठी को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। उन्होंने कहा कि राठी पार्टी के लिए अच्छा काम करगें, इसी आशा से उन्हें यह पद दिया गया है। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिओम देवटा ने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Comments are closed.