राष्ट्रीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिले सपाई

Galgotias Ad
लखनउ में आगामी 8 अक्टूबर से आयोजित होने जा रहे समाजवादी पार्टी के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जिले के भी सैकड़ों कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार महानगर अध्यक्ष अनिल यादव और पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह भाटी के नेतृत्व में कार्यकर्ता 7 अक्टूबर को जिले से लखनउ के लिए रवाना होंगे।
पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजपाल राठी ने जानकारी दी कि लखनउ में आगामी 8, 9, 10 अक्टूबर को राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में देश भर के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। पार्टी हाईकमान ने जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भी सम्मेलन में बुलाया है। उन्होंने बताया कि पार्टी जिलाध्यक्ष फकीरचन्द नागर कैराना विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने में व्यस्त हैं। उन्हें उपचुनाव में प्रभारी बनाकर भेजा गया है। जिसके चलते फकीरचन्द नागर सम्मेलन में सिरकत नहीं कर सकेंगे। फकीरचन्द नागर के निर्देश पर पूर्व जिलाध्यक्ष बिजेन्द्र सिंह भाटी और महानगर अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में सैकड़ों पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लखनउ में होने जा रहे सम्मेलन में सिरकत करेंगे। सम्मेलन में पिछले दिनों संपन्न हुए विधानसभा उपचुनाव, आगामी जिला पंचायत और ग्राम पंचायत चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके साथ देश और प्रदेश में पार्टी संगठन को और मजबूती प्रदान करने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। जिले से पार्टी कार्यकर्ता 7 अक्टूबर को रवाना होंगे।

Comments are closed.