विषय शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कामपले कस के विवाह एवं अन्य समारोह मे उपयोग के सम्बन ्ध मे

विषय शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कामपलेकस के विवाह एवं अन्य समारोह मे उपयोग के सम्बन्ध मे

ग्रेटर नॉएडा स्तिथ शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स को अथॉरिटी द्वारा विवाह एवं अन्य आयोजन के लिए दिए जाने का निर्णय खेल एवं खिलाड़ी के हित में नहीं है। इस सम्बन्ध में एक ज्ञापन अथॉरिटी में महाप्रन्धक प्रोजेक्ट श्री राजीव त्यागी जी को टीम के सदस्यो द्वारा दिया गया। शादी समारोह एवं अन्य आयोजन से यहाँ का माहौल ख़राब होने की सम्भावना है एवं इससे खिलाड़ियों के खेल एवं तैयारी पर भी फर्क पड़ेगा ,साथ ही साथ यहाँ के संसाधन भी प्रभावित होंगे। ऐसे समारोह की तैयारी दो दिन पहले से ही शुरू हो जाती है एवं समारोह में भारी संख्या में लोगो के एकत्रित होने से स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों की सुरक्षा भी प्रभावित हो सकती है।
इस शहर में ही नहीं बल्कि एन ० सी ० आर में ये स्टेडियम अपना अहम स्थान रखता है। इसलिए एक्टिव सिटीजन टीम के सदस्यो का निवेदन है की इसके मूल स्वरुप एवं उद्देश्य को यथावत रखा जाय और किसी भी प्रकार से इसमें कोई फेरबदल न हो। उम्मीद है की अथॉरिटी शहरवासियों की भावनाओ को दृष्टिगत रखते हुए इस फैसले को वापस लेगी। ज्ञापन देने वालो में हरेंद्र भाटी ,आलोक सिंह ,संदीप अमृतपुरम , राहुल नम्बरदार एवं योगेंद्र भाटी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.