शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होंगीं मेवाड़ की दो पुस्तकें- प्रोफेसर अंसारी

गाजियाबाद। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के सदस्य व केन्द्रीय सूचना समिति के पूर्व सूचना आयुक्त प्रोफेसर एमएम अंसारी ने सोमवार को मेवाड़ यूनिविर्सटी के विश्वस्तर पर विख्यात हो चुके जर्नल आॅफ इंडियन रिसर्च के विशेषांक और मेवाड़ यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. अशोक कुमार गदिया व प्रोफेसर रामचंद्र लिखित ’टीचिंग एंड लर्निंग स्किल्स इन यूनिवर्सिटी सिस्टम’ पुस्तक का लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह में उन्होंने कहा कि दोनों ही पुस्तकें शिक्षक व छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण हैं और भविष्य में शिक्षा जगत में मील का पत्थर साबित होंगीं।

मेवाड़ यनिवर्सिटी के एनसीआर कैम्प आॅफिस स्थित मेवाड़ आॅडिटोरियम में आयोजित लोकार्पण समारोह में प्रोफेसर अंसारी ने कहा कि रिसर्च जर्नल के चार वाॅल्यूम पहले ही विश्व स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त कर चुके हैं, अब यह ’टीचिंग एंड लर्निंग स्किल्स इन यूनिवर्सिटी सिस्टम’ पुस्तक भी शिक्षा जगत में नई हलचल पैदा करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षण के अलावा मोटीवेशन भी छात्र-छात्राओं के लिए बहुत जरूरी हैं। ज्ञान के विस्तार के लिए इस प्रकार की पुस्तकों व जर्नल की शिक्षा जगत में महती आवश्यकता है। मेवाड़ यनिविर्सिटी के कुलाधिपति डाॅ. अशोक कुमार गदिया ने कहा कि चुनौतियों को अवसर में बदलना मेवाड़ की आदत रही है। हम एक ऐसी शिक्षा पद्धति ईजाद करना चाहते थे जो कमजोर छात्र-छात्राओं के अलावा कम अनुभवी शिक्षकों के लिए भी लाभदायक साबित हो। एक ऐसी शिक्षा पद्धति चाहते थे जो छात्र-छात्राओं को समाज व देश के विकास की मुख्यधारा से भी जोड़े। इसलिए हमने टू-वे टीचिंग, काउंसलिंग के अलावा भारतीय परम्परा के अनुरूप विभिन्न जयंतियां मनाकर छात्र-छात्राओं को संस्कारित करने का एक नया प्रयोग किया, जो आज सफल साबित हुआ है। आज मेवाड़ यूनिवर्सिटी के पास 550 स्टडी मैटीरियल हैं जो विश्व की स्थापित व प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज से कहीं अधिक हैं।

इससे पूर्व दीप जलाकर अतिथियों ने समारोह का शुभारम्भ किया। समारोह में डाॅ.गदिया ने प्रोफेसर अंसारी को बुके देकर व शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मेवाड़ यूनिवर्सिटी की निदेशिका डाॅ. अलका अग्रवाल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जर्नल आॅफ इंडियन रिसर्च के संपादक नीरज कुमार, प्रोफेसर एचएस शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय, विधि विभाग के महानिदेशक भारत भूषण आदि मौजूद थे। समारोह का सफल संचालन अंशु त्यागी ने किया।

Comments are closed.