श्रमिकों को दी जायेगी साइकिल

Galgotias Ad

आगामी 4 दिसम्बर को नोएडा स्टेडियम में उत्तर प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री की पहुंच रहे हैं, जिसमें श्रम विभाग की साईकिल सहायता योजना में एक हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को साईकिल का वितरण किया जायेगा। इस सम्बन्ध में उप श्रमायुक्त गौतमबुद्धनगर यूपी सिंह ने विस्तार से जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत जो पंजीकृत श्रमिक है उन्हीं को साईकिलों का वितरण मंत्री द्वारा किया जायेगा। उन्होंनें यह भी बताया कि इस अवसर पर विभाग के द्वारा अन्य संचालित योजनाओं की भी जानकारी श्रमिकों को प्रदान की जायेगी। सिंह ने जनपद के अधिकाधिक श्रमिकों को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में भाग लेने का आहवान किया है।

Comments are closed.