षासन ने प्रषासन से विद्युत स्टेशन के लिए 1500 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दियें।

ग्रेटर नोएडा;सतेन्द्र सिंहद्धषासन ने जिलें मे विद्युत संकट दूर करने के लिये प्रशासन से 1500 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दियें है। जिसमे 1980 मेगावाट की विद्युत तापीय परियोजना की स्थापना कर जा सकें।जिले का तेजी से शहरीकरण हो रहा है। दो हजार से अधिक इंडस्ट्रीयल इकाइयां चल रही हैं, तो करीब 1700 हाउसिंग सोसायटियां भी निर्मित हो रही हैं। अगले 5 सालों में जिले की आबादी 20 लाख के पार होने की उम्मीद की जा रही है। फिलहाल करीब 15 लाख की आबादी निवास करती है और उसके लिए भी विद्युत पर्याप्त उपलब्ध नहीं है। ऐसे में गर्मी के दिनों में लोगों को विद्युत संकट से दो-चार होना पड़ रहा है। भविष्य में आबादी बढने की संभावना को देखते हुए शासन ने जिले में तापीय विद्युत स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया है। इसके लिए उर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय अग्रवाल ने जिलाधिकारी को तापीय विद्युत परियोजना के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। इसके लिए प्रशासन से 1500 एकड़ भूमि की डिमांड की गई है। यह भूमि बंजर या परती होनी चाहिए। इसके साथ ही एनएचएआई या रेल मार्ग से करीब 500 मीटर की दूरी पर स्थित हो, तो सबसे बेहतर होगा। साथ ही एयरपोर्ट से कम से कम 25 किलोमीटर की दूरी पर होनी चाहिए, ताकि पॉवर प्लांट की चिमनी हवाई जहाजों की उड़ान में बाधक न बन सके।

Comments are closed.