समाजवादी पार्टी की समीक्षा मीटिंग में उपचुनाव रहा मुद्दा

समाजवादी पार्टी ने सूरजपुर स्थित जिला कार्यालय में समीक्षा मीटिंग की। इस मीटिंग की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष फकीरचंद नागर ने की। शनिवार की समीक्षा मीटिंग में पार्टी की सदस्यता अभियान और नोएडा विधानसभा में उपचुनाव प्रमुख मुद्दे रहे।
जिलाध्यक्ष फकीरचन्द नागर ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी हाईकमान के आदेशानुसार सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने ने सभी कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे अपनी एरिया में अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ें, ताकि पार्टी में मजबूती आए। पूर्व चेयरमैन बिजेन्द्र भाटी ने कहा कि नोएडा विधानसभा उप चुनाव की घोषणा जल्द ही होने वाली है। उप चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं, और सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। वरिष्ठ नेता राजकुमार भाटी ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशी को जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता जी-जान से जुट जाएं। लोगों की समस्याओं को प्रथमिकता से लेते हुए उनका निराकरण कराने का प्रयास करें। इस अवसर पर जिला महासचिव विनोद यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष ब्रजपाल राठी, श्रीनिवास आर्य, नरेन्द्र नागर, गजेन्द्र नागर, हाजी ननका सैफी, सुल्तान नागर, श्याम सिंह भाटी, सुमित बैसोया, मनोज डाढा, रविन्द्र भाटी, नवीन नागर, सतेन्द्र नागर, इन्दर प्रधान, योगेन्द्र चौधरी, अशोक चौधरी, नवीन भाटी, सुरेन्द्र नागर, उदय कुमार, डॉक्टर इन्दर पाल छोकर, मेहराजुद्दीन उस्मानी, श्रीमती कृष्णा चौहान आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments are closed.