सुरक्षा को लेकर महिलाओं ने जताई चिंता

Galgotias Ad

ग्रेटर नोएडा। महिला दिवस पर आर्य समाज मंदिर में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में महिला वक्ताओं ने देश में औरतों के लिए सुरक्षित वातावरण न होने पर गंभीर चिंता जताई। किरण चोपड़ा ने कहा कि बेशक देश में महिलाओं को कानूनन समान अधिकार प्राप्त है, मगर आज भी उन्हें समान अधिकार नहीं मिला है और उनका शोषण किया जा रहा है। इस असमानता को दूर करने के लिए महिलाओं की शिक्षा पर विशेष बल दिया जाना चाहिए, ताकि वह आत्म निर्भर हो सकें। वक्ताओं ने संसद और विधानसभा 33 फीसद महिला आरक्षण बिल पास न होने पर अफसोस जताया। इस दौरान सुषमा बोहरा,, आशा रानी, आरती, कमलेश कुमारी, रचना भाटिया, प्रति गुप्ता, वंदना शर्मा, रमा, श्वेता आर्य आदि ने विचार व्यक्त किया।

Comments are closed.