हरमीत कालका के समर्थन में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

Galgotias Ad
  हरमीत कालका के समर्थन में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
हरमीत कालका के समर्थन में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

कालका जी विधान सभा क्षेत्र से भाजपा-अकाली प्रत्याषी हरमीत सिंह कालका के चुनावी अभियान को नई गति देने के लिए दोनो ही पार्टी के दिग्गज नेताओं ने ईस्ट आफ कैलाष क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्यकर्ताओं का महासम्मेलन किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा. अनिल जैन भाजपा नेता डा. विजय कुमार मल्होत्रा, रामजी लाल, सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. आदि मौजूद थे। वक्ताओ ने दावा किया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव देष की तस्वीर और तकदीर बदलेगा। दिल्ली के चुनाव को सेमीफाइनल बताते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव देष को बचाने की लड़ाई का है। यदि दिल्ली जीत जिए तो लोकसभा चुनाव भी जीत लेगें। 2014 में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकसभा का चुनाव भी जीत लेंगे। चुनाव घोषित होने के बाद इस तरह का हालांकि यह पहला कार्यकर्ता सम्मेलन था, जिसमें भाजपा और अकाली दोनों दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एक मंच पर मौजूद थे। दिल्ली विधानसभा में नेेता विपक्ष डा. विजय कुमार मलहोत्रा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि 15 साल पुरानी कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री षीला दीक्षित को उखाड़ फेंकना है।
दिल्ली सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने कहा कि दिल्ली में काबिज 15 साल पुरानी कांग्रेस सरकार की विदाई का अब समय आ चुका है और हमें पुरा विषवास है कि क्षेत्र की जनता हरमीत सिंह कालका को भरी मतो से जिताऐगी। हरमीत सिंह कालका ने कार्यकर्ताओ को आवाहन किया कि वह मतदाताओं से संपर्क करके उन्हें मतदान केंद्र तक लाने का प्रयास करे।
2. सिरसा के समर्थन में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
नई दिल्ली:- 19.11.13  राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र से षिरोमणी अकाली दल भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार मनजिन्दर सिंह सिरसा के समर्थन में राजौरी गार्डन में विषाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा दिल्ली प्रदेष के अध्यक्ष विजय गोयल, अकाली दल दिल्ली प्रदेष के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के., दक्षिण दिल्ली नगर निगम के नेता सदन सुभाष आर्य, अकाली दल के प्रभारी बलवंत सिंह रामूवालीया, वरिष्ठ अकाली नेता अवतार सिंह हित, ओंकार सिंह थापर एवं पष्चिम जि़ला भाजपा अध्यक्ष सत्य नारायण डंग ने कार्यकर्ताओं को सिरसा के समर्थन में एकजुट होकर भारी मतो से जिताने की अपील की। विजय गोयल ने कार्यकर्ताओं को दिल्ली की जनता के द्वारा परिवर्तन की लहर के समर्थन में वोट भुगताने का दावा करते हुए कहा कि कार्यकर्ता को अब बिना किसी संकोच के मतदाताओं के बीच जाकर कांगे्रस सरकार की जन विरोधी नीतियों को उजागर करना चाहिए। मनजीत सिंह जी.के. ने कहा कि हमारी थोड़ी ढिलाई के कारण यह सीट जीतने से हम पीछे रह गए थे परन्तु इस बार हमारे पुराने प्रत्याषी एवं वरिष्ठ नेता अवतार सिंह हित के कुषल मार्गदर्षन में इस बार सीट अवष्य जीतेंगे। इस अवसर पर अकाली नेता तनवंत सिंह, गुरलाड सिंह, जीत सिंह, हरजिन्दर सिंह, समरदीप सिंह सन्नी, मनजीत सिंह औलख, निगम पार्षद सतविन्दर कौर सिरसा सहित भाजपा मण्डलो के अध्यक्ष भी मौजुद थे।
3.    ष्याम षर्मा ने षुरू की पदयात्राएं
नई दिल्ली:- 19.11.13  हरी नगर विधानसभा क्षेत्र से षिरोमणी अकाली दल भाजपा के संयुक्त उम्मीदवार ष्याम षर्मा ने भाजपा अकाली दल के सैंकडो कार्यकर्ताओं के साथ ईलाके में पदयात्राओं का दौर षुरू कर दिया हैै। पदयात्रा के पहले चरण में अकाली दल दिल्ली इकाई के अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. ने सुभाष नगर में पदयात्रा में भी हिस्सा लिया एवं घर घर में जनसम्पर्क अभियान के दौरान जी.के. ने जनता से अकाली प्रत्याषी के समर्थन में वोट देकर भाजपा की सरकार दिल्ली में लाने का आहवान किया। इस अवसर पर गुरूद्वारा कमेटी सदस्य अमरजीत सिंह पप्पू, यूथ अकाली दल पष्चिमी जि़ला के अध्यक्ष सतबीर सिंह गगन, युवा नेता प्रतीक सिंह जानू एवं भाजपा के सैंकडो कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.