केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने गरीब बस्तियों में बाटें बिजली कनेक्शन।
PHOTO.VIDEO.STORY- JITENDER PAL- TEN NEWS (18/01/18)
नोएडा: केंद्रीय मंत्री डॉ महेश शर्मा ने प्रदेश सरकार के सहयोग से सेक्टर-16, सेक्टर-17 और सेक्टर-18 स्थित झुग्गियों में रहने वाले गरीब परिवारों को 251 बिजली के कनेक्शन प्रदान किए। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने सूबे की पूर्व की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज भाजपा गरीबो के हर सपने को पूरा करने के लिए संकल्पबद है जो कहती है वो पूरा करती है । सरकार वह सब कार्य कर रही है जो पिछली सरकारों ने 25 सालो से गरीबो के किए वादे पूरे नहीं किये । केवल स्वार्थ की राजनीति की है ,
इस दौरान झुग्गी निवासियों को स्थाई बिजली कनेक्शन देते हुए मंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में हमारा प्रयास है कि बिजली के के साथ साथ नोयडा की सभी झुग्गियों में स्वच्छ पानी मिले, इसके लिए जल्द आरओ का इंतजाम किया जाएगा । और इस तरह ही कैंप लगाकर जिले के सभी गांवों में भी बिजली के कनेक्शन दिए जाएं। ताकि हर घर में बिजली पहुंच सके। बिजली विभाग के अधिक्षक अभियंता आर. के राणा ने बताया कि सेक्टर 16, सेक्टर 17, सेक्टर 18 के झुग्गीवासियों को 251 बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। इस कनेक्शन का जो चार्ज है वह 2250 रुपए प्रति कनेक्शन लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बिजली चोरी के कारण कई लोगों के कनेक्शन काट दिये गये थे लेकिन अब प्रधानमंत्री महत्वाकांक्षी योजना द्वारा फिर से नए कनेक्शन झुग्गीवासियों को दिए गए हैं। चेकिंग के दौरान चोरी के कनेक्शन पकड़े जाने पर कार्रवाई की गई थी। लेकिन अब इस योजना के तहत कनेक्शन दिए जा रहे हैं।