नोएडा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 1 को लगी गोली, पूछताछ जारी

Ten News Network

नोएडा :– नोएडा पुलिस लगातार बदमाशों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चला रही है, जिससे जिला गौतमबुद्ध नगर में अपराध की संख्या कम हो सकें। दिन-रात में अपराधियों को पकड़ने के लिए चेकिंग और गस्त कर रही है।

वही आज सुबह थाना 24 पुलिस को सूचना मिली कि शातिर बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए नोएडा सेक्टर 33 की तरफ जा रहे है, जिसको लेकर नोएडा थाना 24 पुलिस ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की।

जिसके बाद थाना सेक्टर 24 नोएडा पुलिस और लुटेरे बदमाशों के बीच थाना क्षेत्र के सेक्टर 33ए, आरटीओ ऑफिस के पीछे मुठभेड हो गई, मुठभेड़ के दौरान 01 बदमाश सुभाष नेगी पुत्र उमर सिंह नेगी निवासी संगम विहार, खोडा कॉलोनी, गाजियाबाद को पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु चलाई गयी गोली पैर में लगने के कारण घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।

घायल बदमाश के कब्जे से अवैध तमंचा मय 01 खोखा कारतूस, 02 जिन्दा कारतूस, लूट/चोरी के 03 मोबाइल फोन व चोरी की स्कूटी बरामद की गई है। बदमाश को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। बदमाश का 01 साथी मौके से फरार हो गया है जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। बदमाश के आपराधिक इतिहास व अन्य जानकारी की जा रही है।

वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आज सुबह थाना 24 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है, एक बदमाश को गोली लगी है, साथ ही बदमाश का दूसरा साथी फरार हो गया है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पकड़े गए बदमाश से पूछताछ जारी है, बहुत से लूट के मामले का खुलासा हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.