ग्रेटर नोएडा में आज शुरू होने जा रहा है 10 बेड का केयर सेन्टर, कोविड प्रभारी नरेंद्र भूषण ने दी पूरी जानकारी

Ten News Network

ग्रेटर नोएडा में बढ़ रहे कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अन्य संस्थानों और लोगों के साथ मिलकर नई-नई पहल कर रहा है। जिससे कोरोना वायरस पीड़ित मरीजों को लाभ भी मिल रहा है। इस नई पहल के तहत आज से ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क वन में स्थित ईशान आयुर्वेदिक अस्पताल 10 बेड का ऑक्सीजन केयर सेंटर शुरू होने जा रहा है।

 

कोविड प्रभारी और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने टेन न्यूज़ से बातचीत में बताया कि ऑक्सीजन केयर सेंटर में उन मरीजों को भर्ती करेंगे, जिनका ऑक्सीजन स्तर 92 से कम होगा, यह निशुल्क होगा। भर्ती होने के बाद अगर मरीज का ऑक्सीजन लेवल 90 से कम हो जाता है तो उसे दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

 

इसके साथ ही प्राधिकरण की तरफ से हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किया गया है जिससे आप यहां पर भर्ती होने के लिए 8448797705 पर कॉल कर सकते हैं। इस सेंटर की जिम्मेदारी डॉ. अनूप कुमार मिश्रा को दी गयी है।

 

आपको बता दें, गौतम बुद्ध नगर जिले में कोरोना की दुसरी लहर से काफी लोगों ने अपनी जान गवां दी है और आगे ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है। साथ ही कल मुख्यमंत्री योगी ने भी कहा था कि तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए उसके लिए भी प्रदेश में तैयारी शुरू हो गयी है , जिससे जो हमने दूसरी लहर के दौरान देखा, वो देखना न पड़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.